सेवारत भारतीय वन सेवा अधिकारियों (आईएफएस) अधिकारियों के लिए "वानिकी में श्रेष्ठ पद्धतियां" विषय पर एक सप्ताह के अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) द्वारा 11 से 15 जनवरी, 2021 तक किया गया। इस पाठ्यक्रम को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। भारत के 18 राज्यों / संघ राज्य्-क्षेत्रों से कुल 32 भावसे अधिकारियों ने पाठ्यक्रम में भाग लिया है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य वन अधिकारियों का परिचय राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर वानिकी और संबद्ध क्षेत्रों में अपनाए गए कुछ सर्वोत्तम अभ्यासों और उपायों से कराना था, ताकि उन्हें अपने कार्य के समान क्षेत्रों में उचित रूप से अनुकूलित और इसे अपनाने के लिए सक्षम किया जा सकेऔर साथ हीइनका प्रसार भी हो सके।